शिक्षा विभाग में अटैचमेंट का खेल खत्म! एक झटके में 9 कर्मचारी लौटे मूल संस्था

सूरजपुर शिक्षा विभाग

सूरजपुर। लंबे समय से शिक्षा विभाग में चल रहा अटैचमेंट का खेल आखिरकार खत्म कर दिया गया है। रामानुजनगर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने बड़ा कदम उठाते हुए एक ही झटके में 9 कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर वापस भेजने का आदेश जारी किया है।

दो आदेशों में 9 कर्मचारियों की वापसी

पहला आदेश

  • शांता सिंह (सहा ग्रेड-02): शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुवनेश्वरपुर
  • संतोष सिंह: शासकीय हाई स्कूल पोड़ी
  • विक्रम सिंह: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमापुर
  • ओम प्रकाश सिंह (सहा ग्रेड-03): शासकीय हाई स्कूल आमगाँव
  • रामसाय पण्डो: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिवरागुड़ी

दूसरा आदेश

  • सुनील कुमार साहू (भृत्य): पूर्व माध्यमिक शाला मांजा
  • मुकेश कुमार: पूर्व माध्यमिक शाला छातापारा सूरता
  • बाबूलाल सिंह: पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर
  • मनोज कुमार राजवाड़े: पूर्व माध्यमिक शाला गोकुलपुर
WhatsApp Image 2025 09 18 at 8.32.05 PM

क्यों उठाया गया कदम?

  • विभाग में लंबे समय से कर्मचारी फील्ड में काम करने के बजाय दफ्तरों में मौज काट रहे थे।
  • जबकि शिक्षा विभाग ने पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि कोई भी कर्मचारी अटैचमेंट पर काम नहीं करेगा।
  • इस पूरे मामले पर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने भी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अटैचमेंट खत्म करने की मांग की थी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment