एग्रीस्टेक पोर्टल

cgfr.agristack.gov.in

Agristech portal सूरजपुर : धान बेचने के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी

विपणन वर्ष 2025-26 हेतु धान उपार्जन के संबंध में राज्य शासन द्वारा भारत सरकार के एग्रीस्टेक पोर्टल के पंजीकृत कृषकों को आधार मानकर धान खरीदी का निर्णय लिया है। पूर्व वर्ष 2024-25 तक एकीकृत किसान पंजीयन पोर्टल में पंजीकृत किसानों के इस वर्ष धान खरीदी हेतु कैरी फार्वड करने का कार्य सभी धान उपार्जन की समितियों में किया जा रहा है।