सूरजपुर: महिला का खून से लथपथ शव घर के दरवाजे पर मिला, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

सूरजपुर/ओडगी। सूरजपुर जिले के ओडगी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां कौशल्या नामक महिला का शव उसके ही घर के दरवाजे पर खून से लथपथ हालत में पाया गया।

मृतका के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान मिले हैं, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। जानकारी के अनुसार, कौशल्या अपने पति के साथ गांव में ही रहती थी।

घटना की सूचना मिलते ही ओडगी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment