अम्बिकापुर (सरगुजा)। आदिवासी विकास विभाग, सरगुजा ने अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नए पदों पर भर्ती निकाली है। Surguja Forest Department इसके तहत जिला स्तर और उपखंड स्तर पर जिला स्तरीय समन्वयक और एमआईएस सहायक की नियुक्ति की जाएगी।
कितने पद और कितनी सैलरी?
- जिला स्तरीय समन्वयक (वन अधिकार अधिनियम):
मानदेय ₹30,000 प्रति माह, पद – 01, अवधि – 1 वर्ष (विस्तार बजट पर निर्भर)। - एमआईएस सहायक (वन अधिकार अधिनियम):
मानदेय ₹20,000 प्रति माह, पद – 02, अवधि – 1 वर्ष (विस्तार बजट पर निर्भर)।
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवार 10 सितम्बर 2025 तक अपने आवेदन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, अम्बिकापुर (जिला-सरगुजा) में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं।
योग्यता और शर्तें
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक।
- कंप्यूटर ज्ञान (MS Office आदि)।
- FRA (वन अधिकार अधिनियम) के क्षेत्र में मैदानी कार्य अनुभव –
- समन्वयक पद के लिए न्यूनतम 3 वर्ष।
- सहायक पद के लिए न्यूनतम 2 वर्ष।
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष (01 जनवरी 2025 तक)।
- आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
- आवेदन पत्रों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- मेरिट लिस्ट 50% स्नातक के अंकों और 50% साक्षात्कार के अंकों के आधार पर बनेगी।
- चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के 2 सप्ताह के भीतर ज्वाइन करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन जारी: 21 अगस्त 2025
- अंतिम तिथि: 10 सितम्बर 2025
- पात्र आवेदकों की सूची: 16 सितम्बर 2025
- साक्षात्कार: 22 से 26 सितम्बर 2025
- चयन सूची जारी: 30 सितम्बर 2025
स्रोत / Source
यह जानकारी आदिवासी विकास विभाग, सरगुजा द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन पर आधारित है।
ऑफिशियल विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें Pdf