हाईवे पर देर रात छापा: सकरी पुलिस ने पकड़े 11 लोग, 5 महिलाएं और 2 पुरुष मौके से हिरासत में

बिलासपुर। हाईवे पर देर रात सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को इलाके में लगातार संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी कड़ी में 05 सितंबर 2025 की रात पुलिस टीम ने छापा मारते हुए 5 महिलाओं और 2 पुरुषों को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। सभी को कार्यपालिक दंडाधिकारी के सामने पेश किया गया।

पुलिस ने सिर्फ यही नहीं, बल्कि 4 और लोगों के खिलाफ धारा 128 BNSS के तहत इस्तगासा भी प्रस्तुत किया है।

पुलिस का सख्त संदेश

सकरी पुलिस ने साफ कर दिया है कि हाईवे पर अवैध और अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएँ

इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएँ सामने आईं –

  • विजय शर्मा: “लड़कों का भी चेहरा छुपाना चाहिए था, वो तो कस्टमर थे। व्यापार तो लड़कियां चला रही थीं।”
  • प्रेमशंकर बरले: “Good work Bilaspur police.”
  • संजय गुप्ता: “Nice work.”
  • Md मुकीम: “तिफरा इंद्रपुरी में भी जुआ और शराब खूब हो रहा है, इसकी शिकायत किसे करें?”
  • सुभाष तिवारी: “सकरी पुलिस को बहुत-बहुत साधुवाद।”
  • महेंद्र सिंह ठाकुर: “👌🏻👌🏻🫡🫡👌🏻👌🏻”
  • सौरभ चोपड़े: “यह कार्रवाई सिर्फ गरीबों पर ही क्यों?”

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment