CG Halcha:- बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में वन विभाग की टीम ने बांस करील और पिका के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। गिरौदपुरी निवासी प्रवीण कुमार पटेल (37 वर्ष) को मोटरसाइकिल से अवैध परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
कैसे हुई कार्रवाई?
वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में महराजी सर्कल के वन कर्मचारी और सुरक्षा श्रमिक गश्त पर थे। इसी दौरान आरोपी प्रवीण कुमार पटेल पिता भनेश राम पटेल, ग्राम गिरौदपुरी, मोटरसाइकिल (होंडा साइन, CG22 AF 8094) में बांस करील एवं पिका का अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया।
मौके पर ही वाहन सहित अवैध वन उत्पाद जब्त कर पी.ओ.आर. दर्ज की गई। बरामद बांस करील और पिका को नियमानुसार गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही जारी है।
वन विभाग का बयान
वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा कि –
“वन संपदा की अवैध कटाई और परिवहन पर्यावरण एवं जंगलों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। विभाग ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रहा है और आम जनता से अपील है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।”
मुख्य बिंदु
- गिरौदपुरी निवासी आरोपी गिरफ्तार
- मोटरसाइकिल व बांस करील-पिका जब्त
- जब्त सामग्री को गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया
- वन विभाग ने अवैध गतिविधियों पर सतर्कता की अपील की