Government Holidays : गणेश चतुर्थी की छुट्टी कैंसिल, अब करमा पर्व पर रहेगा अवकाश – देखिए नया आदेश

Holiday

Government Holidays सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले के छुट्टियों के कैलेंडर में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब 27 अगस्त 2025 को घोषित गणेश चतुर्थी का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। इसकी जगह 3 सितम्बर 2025 को होने वाले करमा (ढोल ग्यारस) पर्व पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

WhatsApp Image 2025 08 23 at 5.46.31 PM

कहाँ-कहाँ लागू होगा नया आदेश?

जारी निर्देश के अनुसार, यह छुट्टी जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं में लागू होगी।

करमा पर्व क्यों खास है?

करमा पर्व आदिवासी अंचल का प्रमुख त्योहार है। इस दिन लोग पूजा-अर्चना, गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्य के जरिए उत्सव मनाते हैं। स्थानीय कर्मचारियों और निवासियों ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे क्षेत्रीय संस्कृति और परंपरा को सम्मान मिलेगा।

कलेक्टर का आदेश लागू

कलेक्टर द्वारा जारी यह नया आदेश अब पूरे जिले में प्रभावी होगा। संबंधित विभागों को भी इसकी सूचना भेज दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment