शिक्षा भर्ती घोटाले में FIR, मंत्री गजेंद्र यादव ने कसा शिकंजा

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

शिक्षा भर्ती घोटाले पर त्वरित कार्रवाई: मंत्री गजेंद्र यादव के आदेश पर मामला दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक प्रशिक्षक भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अनियमितताओं और पैसों की लेन-देन की शिकायतों ने बड़ा तूल पकड़ लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सख्त रुख अपनाया है।

मंत्री के आदेश के बाद विभाग ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए जांच की औपचारिक शुरुआत कर दी है। सूत्रों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में नियमों के खुले उल्लंघन और पारदर्शिता की कमी के चलते कई अभ्यर्थियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। सरकार ने संकेत दिए हैं कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

as de

मंत्री गजेंद्र यादव ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया में लापरवाही या भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही पूरी कार्रवाई की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से शासन को भेजने के भी आदेश दिए गए हैं।

शिक्षा भर्ती घोटाले को लेकर सरकार ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। पिछली बैठक में ही स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि छात्रों के भविष्य के साथ खेल करने वालों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।

मंत्री यादव ने कहा कि विभाग शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता कतई स्वीकार्य नहीं है और सभी मामलों की जांच पूरी तरह निष्पक्ष ढंग से की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment