Ambikapur News : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से 4 लाख की लूट, पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी

Ambikapur News

अंबिकापुर। Ambikapur News
शहर में रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया। आरोपियों ने महिला से सोने की चेन और दो कंगन छीन लिए, जिनकी कीमत करीब ₹4 लाख बताई जा रही है।

वारदात का विवरण

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रिंग रोड चौपड़ापारा इलाके की है। चोपड़पारा निवासी पानो देवी (70 वर्ष) अपनी पड़ोसी महिला के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थीं। थकान के कारण दोनों महिलाएं सड़क के डिवाइडर पर बैठी थीं। इसी दौरान दो बाइकों में सवार 4 युवक वहां पहुंचे। पहले वे आगे निकल गए, फिर वापस लौटकर महिलाओं को डराया-धमकाया और सोने के गहने छीनकर फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पूरे जिले में नाकेबंदी कर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल बंसल ने बताया कि इस चेकिंग का मकसद केवल चालान काटना नहीं, बल्कि संदिग्ध वाहनों की पहचान करना और लोगों को सतर्क करना है।

सुरक्षा पर सवाल

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर मॉर्निंग वॉक पर जाने वाली महिलाओं में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और जल्द ही लुटेरों तक पहुंच बनाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment