27 सितम्बर 2025।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों के विकास को गति मिल रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है।
- छेरडांड से टुकुटोली पहुँच मार्ग – लागत ₹5.48 करोड़
- टुटिअम्बा से कादोपानी, झारखंड पहुँच मार्ग – लागत ₹5.96 करोड़
ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ
पहली सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी और क्षेत्र की कृषि व व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। दूसरी सड़क सीधे झारखंड राज्य से जोड़ेगी, जिससे दोनों राज्यों के बीच व्यापार, सामाजिक संपर्क और आवाजाही को नया आयाम मिलेगा।
जिले में बिछ रहा है सड़कों का जाल
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में लगातार नई मंजूरियां मिल रही हैं। ग्रामीणों को कीचड़ और धूल की समस्या से राहत मिलेगी तथा मुख्य मार्गों से सीधी कनेक्टिविटी संभव होगी। इन परियोजनाओं से जशपुर जिले का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि यह सड़कें उनके जीवन स्तर और क्षेत्रीय विकास में बड़ा परिवर्तन लाएंगी।