होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज के फेसबुक पेज पर विवादित नक्शा, FIR दर्ज

Holy Cross Women's College

अंबिकापुर (सरगुजा)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में शिक्षा जगत से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई है। होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भारत का विवादित नक्शा पोस्ट किए जाने का मामला गरमा गया है। इस नक्शे में चीन और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया।

शिकायत के बाद FIR

गोधनपुर निवासी भाजपा नेता एवं समाजसेवी कैलाश मिश्रा ने गांधीनगर थाना प्रभारी को इसकी लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में कहा गया कि यह कृत्य राष्ट्र की अखंडता पर सीधा प्रहार है और इससे जनभावनाओं को ठेस पहुँची है।

  • उन्होंने प्राचार्या सिस्टर शांता जोसेफ के खिलाफ धारा 124A (देशद्रोह), 153A (सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना) सहित कठोर धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग की।
  • शिकायत में फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट और वीडियो भी सबूत के रूप में दिए गए।

कब और कैसे सामने आया मामला?

  • यह विवादित नक्शा 19 जनवरी 2024 को “स्पोर्ट्स डे” से जुड़ी एक पोस्ट में प्रकाशित किया गया था।
  • यह पोस्ट करीब 1 साल 7 महीने तक सार्वजनिक रूप से कॉलेज के फेसबुक पेज पर मौजूद रहा।
  • 1 सितंबर 2025 को नए पोस्ट के अपलोड होने के बाद पुराने पोस्ट पर लोगों की नज़र पड़ी और मामला तूल पकड़ गया।

विवादित पोस्ट लिंक: Facebook Post

541475456 4296699703949739 6560012578724166192 n

पुलिस की कार्रवाई

कैलाश मिश्रा की शिकायत के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात मामला दर्ज किया।

  • कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर शांता जोसेफ एवं फेसबुक पेज संचालन से जुड़े लोगों के खिलाफ धारा 505 (1) (B) IPC के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
  • पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment